Raghav Chadha and Parineeti Chopra

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बनने वाले हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 26 2025 11:42:44 AM

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बनने वाले हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बनने वाले हैं पेरेंट्स सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बनने वाले हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

सांसद और एक्ट्रैस ने अपनी जिंदगी का खास पल फैंस के साथ साझा किया है

कपल ने एक गोल केक की तस्वीर साझा की, जिस पर “1 + 1 = 3” लिखा है

दोनों ने पार्क में हाथ पकड़कर टहलते हुए एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया है

सोशल मीडिया पर पोस्ट, “हमारा छोटा-सा यूनिवर्स अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का खास पल फैंस के साथ साझा किया है। कपल ने एक गोल केक की तस्वीर साझा की, जिस पर “1 + 1 = 3” लिखा हुआ है और उसके नीचे छोटे-छोटे सुनहरे पैरों के निशान बने हैं। 

राजस्थान के उदयपुर लीला पैलेस में शादी की थी

इसके साथ ही दोनों ने पार्क में हाथ पकड़कर टहलते हुए एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर लिखा— “हमारा छोटा सा यूनिवर्स अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। गौरतलब है कि राघव और परिणीति ने साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी।

Related to this topic: