In Model Town, Ludhiana

लुधियाना के मॉडल टाउन से दूध वाले से चोरी

Written by:

Last Updated:

लुधियाना के मॉडल टाउन से दूध वाले से चोरी, बातों में उलझा 31 लाख रुपए लेकर फरार

लुधियाना के मॉडल टाउन से दूध वाले से चोरी

3 क्विंटल दूध सप्लाई को लेकर रेट तय करने की चर्चा हुई

बातों में उलझाकर उससे 31 लाख रुपए चोरी कर लिए 

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है 

आस-पास सीसीटीवी की मदद से पता लगाने का प्रयास

लुधियाना 

लुधियाना के मॉडल टाउन से धोखाधड़ी और चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां एक दूध कारोबारी से एक व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उससे 31 लाख रुपए चोरी कर लिए और कार से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाने में जुटी है।

घर-घर दूध सप्लाई करने का काम करते हैं

सराभा नगर के रहने वाले पीड़ित अरविंदर सिंह ने बताया कि वह घर-घर दूध सप्लाई करने का काम करते हैं। उन्होंने पार्टियों को पेमेंट करनी थी जिसके लिए उनके पास लाखों रुपए का कैश था। इसी दौरान नरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा ने उन्हें मुलाकात के लिए मॉडल टाउन शमशान घाट के पास बुलाया।

बातचीत के लिए अपनी गाड़ी में बुलाया था

अरविंदर ने आगे बताया कि जब अपनी गाड़ी से मौके पर पहुंचे तो आरोपी राहुल शर्मा अपनी स्विफ्ट कार के साथ वहां पहले से मौजूद था। उसने बातचीत के लिए अपनी गाड़ी की अगली सीट पर बिठा लिया। रोजाना 3 क्विंटल दूध की सप्लाई को लेकर रेट तय करने की चर्चा हुई। जैसे वाशरुम जाने के लिए उतरा तो राहुल ने कार भगा ली और तेजी से फरार हो गया।

Related to this topic: