30 Patients Flee Government De-addiction Centre

मोगा में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 30 मरीज ताला तोड़कर फरार

Last Updated: May 21 2026 03:47:22 PM

मोगा में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 30 मरीज ताला तोड़कर फरार, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

मोगा में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से 30 मरीज ताला तोड़कर फरार

केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू की

फरार युवकों की तलाश में आसपास इलाकों में दबिश दे रहे

मरीजों और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई

देखते ही देखते मामला बढ़ा, बाकी मरीज केंद्र में ही मौजूद रहे

मोगा 

मोगा में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से लगभग 30 मरीज ताला तोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मरीजों ने रिहैब सेंटर के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट भी की। यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वहीं थाना कोट इसे खां पुलिस ने केंद्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार युवकों की तलाश में आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। 

बहस से बढ़ा मामला

जानकारी के मुताबिक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में विवाद तब शुरू हुआ जब मरीजों और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह मामला बढ़ गया और कुछ मरीज मारपीट करने लगे। इनमें से करीब 30 युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि बाकी मरीज केंद्र के अंदर ही मौजूद रहे। 

कानूनी कार्रवाई शुरू 

सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि युवकों ने उन पर हमला किया था। हालांकि, घटना के दौरान कुछ मरीजों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, लेकिन बड़ी संख्या में युवक भागने में सफल रहे। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related to this topic: