46 protesters dead and over 1,100 arrested in PoK

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौ’त

Last Updated: June 13 2026 12:13:16 PM

PoK में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौ’त, 1100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी

pok में अब तक 46 प्रदर्शनकारियों की मौ’त

प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ और नाराजगी और बढ़ गई है

PoK में विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों लेकर विवाद चल रहा है

ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो पाक में जाकर बसे थे

5 जून को JAAC पर आतंक विरोधी कानून के तहत लगा था प्रतिबंध 

नई दिल्ली

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 4 दिन में चल रहे आंदोलन में अबतक 46 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 1100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इससे प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ है। उनमें नाराजगी और बढ़ गई है। दरअसल, PoK में विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों लेकर विवाद चल रहा है। ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे।

सीटें खत्म करने की मांग पर आंदोलन

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) इन सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। इस वजह से मुजफ्फराबाद, मीरपुर में बाजार, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद हैं। नेटबंदी भी जारी है। इससे घाटी बाहरी दुनिया से कटी हुई है।

पाक सरकार ने बढ़ाई अपनी आर्मी

पाकिस्तानी आर्मी और सरकार ने पुंछ, मीरपुर और मुजफ्फराबाद में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनाती के आदेश दिए हैं। इनमें रेंजर्स और फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी के जवान शामिल हैं। सरकार ने 5 जून को JAAC पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Related to this topic: