A bomb threat in Patiala has caused panic

पटियाला में बम की धमकी से हड़कंप

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 23 2025 02:55:49 PM

पटियाला में बम की धमकी से हड़कंप, स्कूलों की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटियाला में बम की धमकी से हड़कंप

स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

पटियाला के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 

सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग तेज की गई

बम निरोधक दस्तों को अलर्ट पर रखा है

स्कूलों के बीच हो रही है सघन जांच : SSP

पटियाला

पंजाब में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जालंधर, अमृतसर के बाद आज पटियाला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी सामने आई है। धमकी भरी ईमेल मिलते ही संबंधित स्कूलों के प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पटियाला में एहतियातन रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग तेज कर दी है।

9 से 1 बजे तक विस्फोट की वॉर्निंग

बता दे कि ईमेल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्तों को अलर्ट पर रखा गया। पटियाला के एसएसपी ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसरों की सघन जांच की जा रही है और तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related to this topic: