A bus full of passengers overturned

नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस पलटी, हादसे में एक व्यक्ति की मौ'त, 30 से ज्यादा घायल

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 01 2025 04:05:17 PM

नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस पलटी, हादसे में एक व्यक्ति की मौ'त, 30 से ज्यादा घायल

नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस पलटी हादसे में एक व्यक्ति की मौत 30 से ज्यादा घायल

नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस पलटी, हादसे में एक व्यक्ति की मौ'त, 30 से ज्यादा घायल

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा

निजी बस ने ट्रैक्टर, स्कूटर और कार को टक्कर मारी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया

नजदीकी लोगों ने उन्‍हें बस से निकालने में मदद की 

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, वहीं जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दौरान बस में सवार 30 से 35 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बस में मौजूद कई सवारियां जख्मी

जानकारी के अनुसार, सवारियों से भरी एक निजी बस अचानक बेकाबू हो गई और उसने ट्रैक्टर, स्कूटर और कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में मौजूद 30 से 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालने में मदद की और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

Related to this topic: