A bus suddenly caught fire in Hoshiarpur

होशियारपुर में बस में अचानक लगी आग, डर के मारे महिलाओं ने चलती बस से लगाई छलांग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 10 2025 01:45:10 PM

होशियारपुर में बस में अचानक लगी आग, डर के मारे महिलाओं ने चलती बस से लगाई छलांग

होशियारपुर में बस में अचानक लगी आग डर के मारे महिलाओं ने चलती बस से लगाई छलांग

होशियारपुर में बस में अचानक लगी आग, डर के मारे महिलाओं ने चलती बस से लगाई छलांग

सवारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया, घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड 

बस के इंजन में अचानक स्पार्किंग होने लगी, हादसे में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा

इस स्पार्किंग के बाद बस ड्राइवर ने बस को रोक दिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके

होशियारपुर : 

होशियारपुर के मुकेरियां में तलवाड़ा रोड पर एक प्राइवेट बस अचानक आग लग गई। जैसे ही इस बारे में सवारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया और उन्होंने चलती बस से छलांग लगा दी। बस से छलांग लगाते हुए सवारियों की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा

बताया जा रहा है कि बस मुकेरियां से तलवाड़ा जा रही थी। इसी दौरान ही बस के इंजन में अचानक स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग होने के बाद सवारियां घबरा गई। जब बस से धुआं निकलना शुरू हुआ तो महिलाओं ने उससे छलांग लगानी शुरू कर दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।

ड्राइवर ने बस को तुरंत प्रभाव से रोका  

वहीं स्पार्किंग के बाद बस ड्राइवर ने बस को रोक दिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। पर चलती बस से सवारियों की छलांग लगाते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

Related to this topic: