A massive fire broke out at an SBI branch

गुरदासपुर में SBI बैंक की ब्रांच में भीषण आग

Written by:

Last Updated:

गुरदासपुर में SBI बैंक की ब्रांच में भीषण आग, मौके पर पहुंची 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

गुरदासपुर में sbi बैंक की ब्रांच में भीषण आग

3-4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया

आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

वहीं, आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी

बैंक के अंदर सामान काफी हद तक प्रभावित होने की आशंका

प्रशासन की ओर से नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है

जांच के बाद सटीक कारण और नुकसान की जानकारी आएगी

गुरदासपुर 

गुरदासपुर के मंडी एरिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर कर्मियों ने करीब 3 से 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर

फायर ब्रिगेड की करीब 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारण बैंक के अंदर रखा सामान काफी हद तक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी नुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सटीक कारण और नुकसान की सही जानकारी सामने आ पाएगी।

Related to this topic: