A shocking case has emerged from Ludhiana!

लुधियाना से चौंका देने वाला मामला आया सामने!

Written by:

Last Updated:

लुधियाना से चौंका देने वाला मामला आया सामने! 2 लाख रुपए में हुआ नवजात बच्चे का सौदा

लुधियाना से चौंका देने वाला मामला आया सामने

नवजात बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की

पूछताछ में सामने आया कि बच्चा बेचने और खरीदने के लिए सौदा तय किया गया था

BAMS डॉक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, मौके से 5 लोगों को पकड़ा 

15 फरवरी की दोपहर को बच्चा खरीदने वाले और बेचने वाले लोग पार्क में जमा हुए

छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास पार्क में संदिग्ध गतिविधि देखी तो पुलिस को दी सूचना 

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना में नवजात बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास पार्क में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने रेड कर कई लोगों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि बच्चा बेचने और खरीदने के लिए सौदा तय किया गया था। मामले में एक BAMS डॉक्टर समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बच्चे को चुप नहीं करवा पाई महिला

लुधियाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल CMC चौक के पास लोगों ने बच्चे को बेच रहे लोगों को पकड़ लिया। बच्चा नवजात था, बच्चा जिस महिला की गोद में था, वह उसे चुप नहीं करवा पा रही थी। जब महिला से लोगों ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने बच्चे को 2 लाख रुपए में खरीदा है। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

मोगा से बच्चा खरीदने आई थी महिला

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला मनदीप कौर ने बताया कि बच्चे को खरीदने के लिए मोगा से आई थी। बच्चा बेचने वाली रूचि ने उससे 2 लाख 10 हजार रुपए मांगे थे। उसने कहा था कि डेढ़ लाख रुपए बच्ची की मां को दिए जाएंगे। जबकि 60 हजार रुपए वह खुद रख लेगी। मनदीप कौर इसके लिए तैयार हो गई और बच्चा खरीदने लुधियाना के छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास पार्क में पहुंच गई।

पुलिस ने रेड कर तुरंत गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी की दोपहर को बच्चा खरीदने वाले और बेचने वाले सभी लोग पार्क में जमा हुए। जब लोगों ने वहां संदिग्ध गतिविधि देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चा नवजात था, इसलिए लोगों को शक हो गया। इस मामले में BAMS डॉक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, जबकि मौके से 5 लोगों को पकड़ा उनसे पूछताछ जारी है।

Related to this topic: