A theft of Rs 15 lakh took place in Faridkot

फरीदकोट में 15 लाख रुपए की चोरी

Written by:

Last Updated:

फरीदकोट में 15 लाख रुपए की चोरी, जाते-जाते रिवॉल्वर और कारतूस भी ले उड़े चोर

फरीदकोट में 15 लाख रुपए की चोरी

32 बॉर रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस भी अपने साथ ले गए

जब ऑफिस पहुंचे तो वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था

चोरों ने महज कुछ मिनटों में ही इस घटना को अंजाम दिया

चोर अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए

चोरी की घटना का शक मिल के ही चौकीदार पर जताया है

फरीदकोट

पंजाब के फरीदकोट में शनिवार सुबह-सुबह श्री बालाजी ट्रेड कंपनी (ऑयल मिल) में 15 लाख रुपए की चोरी हुई है। इसके साथ ही ऑफिस में पड़े 32 बॉर रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस भी अपने साथ ले गए। जैसे ही घटना का पता चला तो कंपनी के मालिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सुबह पता चली चोरी की घटना

मिल के मालिक भीमसेन जिंदल ने बताया कि सुबह मिल के चौकीदार ने इस घटना की जानकारी दी। जब वह ऑफिस पहुंचे तो वहां पर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। करीब साढ़े 15 लाख रुपए चोरी हुए थे। इसके साथ ही रिवॉल्वर और उसके साथ 6 जिंदा कारतूस भी चोरी हुए हैं।

मिल के चौकीदार पर ही शक

भीमसेन जिंदल ने आगे बताया कि चोरों ने महज कुछ मिनटों में ही इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने चोरी की घटना का शक मिल के ही चौकीदार पर जताया है। पुलिस हरेक एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

Related to this topic: