AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra accused

AAP MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस पर लगाए आरोप

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 03 2025 06:42:01 PM

AAP MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस पर लगाए आरोप, कहा- भागता न तो मेरा Encounter कर दिया जाता

aap mla हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस पर लगाए आरोप

फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के पटियाला से विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की

पुलिस ने उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े पुराने मामले में केस दर्ज किया, यह सब राजनीतिक साजिश

पठानमाजरा की पटियाला की सन्नौर सीट से विधायक हैं और उन पर रेप केस का मामला दर्ज

गिरफ्तारी के बाद थाने ले जाते समय पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग की

पंजाब डेस्‍क : 

फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के पटियाला से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की है। जिसमें उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मैं भागता न तो पुलिस ने मेरा एनकाउंटर कर देना था। मुझे किसी ने इसकी जानकारी दी। पंजाब पुलिस ने उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े पुराने केस के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। यह सब राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है। मंगलवार को इसी मामले में पुलिस उन्हें हिरासत के लिए अपने साथ लेकर जा रही थी।  

विधायक पाठनमाजरा पर रेप का केस

हरमीत सिंह पठानमाजरा की पटियाला की सन्नौर सीट से विधायक हैं और उन पर रेप केस का मामला दर्ज है। उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद थाने ले जाते समय पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग की। विधायक पठानमाजरा अपने साथी के साथ फॉर्च्यूनर कार में फरार हुए। जाते-जाते उन्होंने एक पुलिसकर्मी को भी कुचल दिया। 

हाल ही में की थी सरकार की आलोचना 

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई है। हाल ही में विधायक पठानमाजरा ने बाढ़ के लिए कोई खास इंतजाम न करने का बयान दिया था। जिसके बाद आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के बगावत के बाद सरकार ने गनमैन भी वापस ले लिए थे।

Related to this topic: