अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर, घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी
आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया
घायल आरोपी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल की गई बरामद
अमृतसर
अमृतसर में एक घर पर फायरिंग की वारदात के मामले में पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी के रूप में हुई।
गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी
डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि जानियां मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पहुंचे आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की मैगजीन वाली पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।