Big update on the health of Chief Minister

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 06 2025 05:27:17 PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट, AAP नेता मनीष सिसोदिया मिलने पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट

मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है, जिसके बाद उनकी सेहत में अब सुधार है

वही दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्पताल में CM भगवंत मान से मुलाकात करेंगे

बाढ़ प्रभावित सभी जिलों को तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए सभी जिलों में गजेटेड अफसर तैनात

मोहाली/चंडीगढ़ : 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके बाद अब उनकी सेहत में अब सुधार है। उनकी पल्स रेट पहले से बेहतर हुई है। मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है। मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही हैं। वही इसी बीच अब दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अस्पताल में भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। 

कैबिनेट मीटिंग अगले आदेश तक स्थगित

वही बीते दिन पंजाब सरकार ने कैबिनेट मीटिंग को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया था। यह मीटिंग बीते शाम को 4 बजे होने वाली थी। मीटिंग में बाढ़ से जुड़े हालातों और इंतजामों पर फीडबैक लिया जाना था। पर सीएम मान की सेहत ज्यादा बिगड़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। बता दें कि पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। 

इस समय 1902 गांव हैं बाढ़ की चपेट में

पंजाब के 1902 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार राज्य को आपदा ग्रस्त घोषित कर चुकी है। बाढ़ प्रभावित सभी जिलों को तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए सभी जिलों में गजेटेड अफसर तैनात कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को प्राथमिकता के आधार पर जरूरी मदद मिल सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल रहे हैं।

Related to this topic: