CM Mann visited the flood affected

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे सीएम मान, बुजुर्ग महिला का दुख सुन हुए भावुक

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 02 2025 06:26:55 PM

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे सीएम मान, बुजुर्ग महिला का दुख सुन हुए भावुक

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे सीएम मान बुजुर्ग महिला का दुख सुन हुए भावुक

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे सीएम मान, बुजुर्ग महिला का दुख सुन हुए भावुक

बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां और दर्द सुनकर सीएम मान भावुक हो उठे

बुजुर्ग महिला बोली-उसका सब कुछ बह जाएगा और कुछ भी नहीं बचेगा

बुजुर्ग महिला की बात सुनकर सीएम मान खुद के आंसू भी रोक नहीं पाए

CM ने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, आप सब कुछ मुझ पर छोड़ दो

बाढ़ के खतरे से बचाव के लिए अन्य जरूरी कदम उठाने पर भी चर्चा होगी

पंजाब डेस्‍क :  

पंजाब में हर तरफ ही बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा कर रखी हुई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कुछ इलाकों में सेना को मदद के लिए आना पड़ा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बाढ़ प्रभावि‍त इलाकों का दौरा करने के लिए फिरोजपुर पहुंचे। जहां बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां और दर्द सुनकर सीएम मान भावुक हो उठे।

कोई बात नहीं सब कुछ ठीक हो जाएगा

बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग महिला ने दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उसका सब कुछ बह जाएगा और कुछ भी नहीं बचेगा। बुजुर्ग महिला की बात सुन सीएम मान इतने भावुक हो उठे कि वह खुद के आंसू रोक नहीं पाए। उन्होंने महिला का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि कोई बात नहीं सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप सब कुछ मुझ पर छोड़ दो।

बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम की तरफ से एक हाइ लेवल मीटिंग भी की जाएगी। जिसमें पूरे राज्य में चल रहे राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। बैठक में बाढ़ के खतरे से बचाव के लिए अन्य जरूरी कदम उठाने पर भी चर्चा होगी।

Related to this topic: