Daylight firing outside a PNB ATM in Amritsar

अमृतसर में PNB एटीएम के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग

Written by:

Last Updated:

अमृतसर में PNB एटीएम के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, दुबई से लौटे युवक को मारी गोली

अमृतसर में pnb एटीएम के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

फायरिंग लूट की नीयत से की या पुरानी रंजिश, स्पष्ट नहीं 

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और इलाके को घेर लिया

अमृतसर 

अमृतसर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तर सिक्का में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग लूट की नीयत से की गई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है। 

कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था बलजीत

जानकारी के अनुसार, गांव तर सिक्का स्थित PNB एटीएम पर उस समय फायरिंग हुई जब बलजीत सिंह नामक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ पैसे निकालने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह कुछ दिन पहले ही दुबई से पंजाब लौटा था।

कंधे और बांह के ऊपरी हिस्से में लगी गोली

एटीएम के बाहर पहले से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौजूद थे। जैसे ही बलजीत सिंह पैसे निकाल रहा था, आरोपियों ने अचानक उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसके कंधे और बांह के ऊपरी हिस्से में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके से फरार हो गए आरोपी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल बलजीत सिंह को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया।

Related to this topic: