ED raids on AAP MP Ashok Mittal conclude

जालंधर में AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED की रेड खत्म

Last Updated: April 16 2026 01:55:28 PM

जालंधर में AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED की रेड खत्म, जालंधर और गुरुग्राम समेत 9 ठिकानों पर 24 घंटे चली कार्रवाई

जालंधर में aap सांसद अशोक मित्तल पर ed की रेड खत्म

गुरुवार सुबह 8:15 बजे जांच टीमों ने कार्रवाई समाप्त कर दी

यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह से जुड़ी बताई जा रही है

इस दौरान ED अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच

ED की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया

जालंधर

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी गुरुवार सुबह खत्म हो गई है । यह कार्रवाई बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई थी और लगभग 24 घंटे तक चली।

कुल 9 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी

ED ने जालंधर और गुरुग्राम समेत कुल 9 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। इनमें अशोक मित्तल का जालंधर स्थित आवास, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज और LPU परिसर शामिल रहे। गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे जांच टीमों ने कार्रवाई समाप्त कर दी।

छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह से जुड़ी

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह से जुड़ी बताई जा रही है। जांच के दौरान ED अधिकारियों ने अशोक मित्तल और उनके बेटे से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की है। हालांकि, इस मामले में ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related to this topic: