Electric bus overturned in Chandigarh

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बस पलटी, 15 से 20 यात्री थे सवार

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 05 2025 12:36:55 PM

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बस पलटी, 15 से 20 यात्री थे सवार, हादसे के बाद मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बस पलटी 15 से 20 यात्री थे सवार

हादसे में करीब चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया

हादसे के वक्त बस में 15 से 20 यात्री मौजूद थे, अभी कारणों का पता लगाया जा रहा

हादसे के बाद आसपास के राहगीरों ने यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की

तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई बस, आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त 

चंडीगढ़ : 

चंडीगढ़ में सुबह सीटीयू की एक बस पलट गई। हादसे में करीब चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया। वही इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में 15 से 20 यात्री मौजूद थे। हालांकि अभी तक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आसपास राहगीरों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला 

हादसे के बाद आसपास के राहगीरों और लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी है। 

तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई बस 

मिली जानकारी के अनुसार बस सुबह मनीमाजरा से सेक्टर-17 बस स्टैंड की तरफ आ रही थी। लेकिन जैसे ही बस परेड ग्राउंड के नजदीक पहुंची तो अचानक से तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस को नुकसान पहुंचा है। बस के आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।

Related to this topic: