Failed Attempt to Rob ATM in Ludhiana

लुधियाना में ATM लूटने की नाकाम कोशिश! पुलिस को देख आरोपियों ने चलाई गोलियां

Last Updated: May 20 2026 04:05:10 PM

लुधियाना में ATM लूटने की नाकाम कोशिश! पुलिस को देख आरोपियों ने चलाई गोलियां

लुधियाना में atm लूटने की नाकाम कोशिश पुलिस को देख आरोपियों ने चलाई गोलियां

लुधियाना के नूरवाला रोड सरताज नगर एटीएम में संदिग्ध गतिविधि

एटीएम मशीन काटते समय मुंबई के हेडक्वार्टर सायरन बजने लगा

पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही लुटेरे फायरिंग करके फरार 

आरोपियों के सुराग हाथ लग चुके और जल्द होंगे गिरफ्तार : पुलिस

लुधियाना 

लुधियाना के नूरवाला रोड पर सरताज नगर में तड़के सुबह लुटेरों ने एक एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। जैसे ही लुटेरों ने एटीएम मशीन को काटना शुरू किया तो मुंबई के हेडक्वार्टर सायरन बजने लगा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही लुटेरे फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के सुराग हाथ लग चुके हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कार में सवार हो आए थे 3-4 लुटेरे

जानकारी के मुताबिक 3 से 4 लुटेरे कार में सवार होकर एटीएम मशीन लूटने के लिए आए थे। आरोपियों ने कैश निकालने की गैस कटर से काटना शुरू किया मुंबई में बैंक के हेडक्वार्टर में ऑटोमैटिक अलर्ट मैसेज गूंजने लगा। उन्हें पता चला कि लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित सरताज नगर एटीएम में कोई संदिग्ध गतिविधि हो रही है।

कैश छोड़ कर भागते-भागते भागे 

हेडक्वार्टर में बैठे अधिकारियों ने बिना देरी किए स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की टीम भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, उसका सायरन सुनकर एटीएम के अंदर मौजूद लुटेरे घबरा गए। वे कैश को वहीं छोड़ तुरंत बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर भागने लगे।

आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस टीम ने भी हिम्मत दिखाते हुए तुरंत लुटेरों की गाड़ी के ठीक पीछे अपनी गाड़ी लगा दी और उनका पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को घिरता हुआ देख आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है और आसपास के रूटों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related to this topic: