Five persons including drug smuggler

नशा तस्कर सोनी सिंह उर्फ सोनी सहित पांच व्यक्ति

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 09 2025 02:02:31 PM

नशा तस्कर सोनी सिंह उर्फ सोनी सहित पांच व्यक्ति 8.1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

नशा तस्कर सोनी सिंह उर्फ सोनी सहित पांच व्यक्ति

सीमा पार से नार्को-आतंकवाद नेटवर्क को बड़ा झटका, हेरोइन तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश 

सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम 

30 किलो हेरोइन की खेपें ड्रोन के माध्यम से हासिल की थीं, जो आगे सप्लाई की जानी थी

आगे की जांच के बाद सोनी के बाकी सक्रिय सदस्यों को नामजद कर गिरफ्तार किया गया

अमृतसर :  

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान सीमा पार से नार्को-आतंकवाद नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने सोनी सिंह उर्फ सोनी को, उसके चार साथियों समेत गिरफ्तार करके हेरोइन तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के कब्जे से 8.1 किलो हेरोइन बरामद की गई है। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया क‍ि गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुरसेवक सिंह, विशालदीप सिंह उर्फ गोला, गुरप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो सभी अमृतसर के अजनाला के रहने वाले हैं। 

ड्रोन का होता था उपयोग 

सिंडिकेट पाकिस्तान से संबंधित था और भारतीय क्षेत्र में हेरोइन की बड़ी खेपें पहुंचाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंडिकेट द्वारा नेटवर्क में खेपों को आगे पहुंचाने के लिए होटलों को तस्करी डंप के रूप में उपयोग किया जाता था। डीजीपी ने कहा कि हैंडलरों, सप्लाई चैन और वित्तीय नेटवर्क की पहचान करने के लिए अगले-पिछले संबंधों का पता करने के लिए और जांच जारी है।

आगे सप्लाई की जानी थी

पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि भरोसेमंद सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने शहर के बाहरी इलाके से नशा तस्कर सोनी सिंह को 150 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोनी, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के छह मामले दर्ज हैं और जो जून महीने में जेल से बाहर आया था, ने 30 किलो हेरोइन की खेपें ड्रोन के माध्यम से हासिल की थीं, जो आगे सप्लाई की जानी थी।

8.1 किलो हेरोइन बरामद

सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सोनी के खुलासे पर उसके साथी गुरसेवक सिंह को नामजद किया गया और उसे 8.037 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गुरसेवक द्वारा खेपें शहर में आगे डिलीवर की जाती थीं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के बाद सोनी के इस तस्करी मॉडल के बाकी सक्रिय सदस्यों को भी नामजद करके गिरफ्तार किया गया।

Related to this topic: