Following the High Court's verdict

वरिंदर घुम्मन मामले पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद रब्बी बाजवा का आया बयान

Last Updated: April 10 2026 12:54:19 PM

वरिंदर घुम्मन मामले पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद रब्बी बाजवा का आया बयान, हेल्थ मंत्री पर उठाए सवाल

वरिंदर घुम्मन मामले पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद रब्बी बाजवा का आया बयान

आरोप-डॉक्टरों को बचाने के लिए नया बोर्ड गठित 

वहीं दूसरी ओर मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही

सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पर भी निशाना साधा

सीएम मान से अपील है निष्पक्ष जांच करवाई जाए

पंजाब डेस्क

मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार द्वारा गठित नए मेडिकल बोर्ड की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है और 19 मई 2026 तक जवाब तलब किया है। अब इस मामले पर रब्बी बाजवा का बयान सामने आया है।

रब्बी बाजवा का सरकार पर हमला

इस मामले को लेकर रब्बी बाजवा ने भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों को बचाने के लिए नया बोर्ड गठित किया गया। एक तरफ सरकार घुम्मन की याद में पार्क और प्रतिमा बनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो रही।

सेहत मंत्री और अस्पताल पर सवाल

रब्बी बाजवा ने सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि फोर्टिस अस्पताल को बचाने के लिए नया मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। हालांकि हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद फिलहाल इस पर रोक लग गई है पर सीएम मान से मेरी अपील है कि निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

Related to this topic: