उन्हें कभी कोई धमकी या फिरौती का कॉल नहीं आया
47 साल के दिलजीत सिंह किराना की दुकान चलाता था
दोपहर दुकान में बैठे दिलजीत के ऊपर फायरिंग कर दी
हमलावर बाइक लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच
पंजाब डेस्क
तरनतारन के खडूर साहिब के भुल्लर गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की दिन-दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 47 साल के दिलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। हमलावर बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। परिवार ने पुलिस को बताया है कि उन्हें कभी कोई धमकी या फिरौती का कॉल नहीं आया था।
बेटा विदेश जाने की तैयारी कर रहा था
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोपहर करीब 2 बजे आए और उन्होंने दुकान में बैठे दिलजीत के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण दिलजीत की दुकान के अंदर ही मौत हो गई। दलजीत सिंह के पिता पूर्व सरपंच हैं। इसके अलावा मृतक का एक बेटा और पत्नी है। बेटा विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।