सुरक्षा कारणों की वजह से चंडीगढ़ अवॉर्ड शो में नहीं पहुंचे Honey Singh, आने को लेकर विरोध भी हुआ था
हनी सिंह अवॉर्ड शो में अपनी पर्सनल सिक्योरिटी के साथ आना चाहते थे
अवॉर्ड शो के मैनेजमैंट ने उन्हें पर्सनल सिक्योरिटी लाने से मना कर दिया
इस कारण हनी सिंह ने आखिरी समय में अवॉर्ड शो से नाम वापस ले लिया
हम यही चाहते हैं कि पंजाब में परफॉर्म कर युवा पीढ़ी को खराब न कर पाए
चंडीगढ़ के प्रोफैसर का ऐलान-भविष्य में पंजाब में कोई शो नहीं होने देंगे
चंडीगढ़ :
पंजाबी रैपर हनी सिंह ने मोहाली में अवॉर्ड शो में आखिरी समय में जाने से मना कर दिया। अब इस मामले की असल वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह विरोध के कारण नहीं बल्कि सुरक्षा कारणों की वजह से अवॉर्ड शो में शामिल नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि हनी सिंह अवॉर्ड शो में अपनी पर्सनल सिक्योरिटी के साथ आना चाहते थे पर अवॉर्ड शो के मैनेजमैंट ने उन्हें पर्सनल सिक्योरिटी लाने से मना कर दिया। जिस कारण हनी सिंह ने आखिरी समय में अवॉर्ड शो से अपना नाम वापिस ले लिया।
हनी सिंह के आने काेे लेकर हुआ था विरोध
हनी सिंह के अवॉर्ड शो में आने को लेकर विरोध भी हुआ था। चंडीगढ़ के प्रोफैसर पंडित धरेनवर का कहना था कि हम सिर्फ यही चाहते हैं कि हनी सिंह पंजाब में परफॉर्म कर हमारी युवा पीढ़ी को खराब न कर पाए। इसमें हमें कामयाबी मिली है, भले ही कारण कोई भी रहा हो। वहीं, उन्होंने ऐलान किया है कि भविष्य में भी पंजाब में हनी सिंह का कोई शो नहीं होने देंगे। इसके लिए वह हर फ्रंट पर लड़ाई लड़ेंगे।