कबीरपुर के तहत आते करीब बीस गांव पानी की चपेट में आए हैं
1025 किलो स्टील तार की मदद से मजबूत बांध बनाया जा सकेगा
प्राकृतिक समस्या से निपटने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे
बाढ़ के कारण जो हालात बने हैं, हर कोई वर्ग करे पीड़ितो की मदद
यह समय काफी नाजुक है, क्योंकि पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है
सिर्फ किसानों का ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों का काम भी प्रभावित
पंजाब
सुल्तानपुर लोधी के कबीरपुर में कारोबारी शांत गुप्ता की ओर से गांववासियों को 1025 किलो स्टील की तार सौंपी गई। गांव में 250 फुट लंबा बांध बनाया जा रहा है। कबीरपुर के तहत आते करीब बीस गांव पानी की चपेट में आए हैं, यहां फसलों को नुकसान पहुंचा है। 1025 किलो स्टील की तार की मदद से गांवों को बचाने के लिए मजबूत बांध बनाया जा सकेगा।
सब के हौंसलों को स्थिर रखें
जालंधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स सेक्रेटरी शांत गुप्ता ने कहा कि युवा और वृद्ध पंजाबियों के साहस को सलाम, जो प्राकृतिक समस्या से निपटने के लिए अपने स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं। वाहेगुरु सबके हौंसलों को स्थिर रखें और सब पर मेहर करें। हम सब मिलकर ही पंजाब पर आई मुसीबत को दूर कर सकते हैं।
हर वर्ग को मदद करनी चाहिए
वहीं सीनियर वाइस प्रेजिडेंट विनोद गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के कारण जो हालात बने हैं, उसमें हर किसी वर्ग को अपने-अपने स्तर पर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। ताकि वह जल्द से जल्द इससे उबर पाएं। राशन, दवाईयों से लेकर हर मदद की जानी चाहिए।
दूसरे लोगों का काम प्रभावित
वाइस प्रेजिडेंट कुलदीप सिंह ने कहा कि यह समय काफी नाजुक है। क्योंकि पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है। जिस कारण सिर्फ किसानों का ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों का काम भी प्रभावित हुआ है। कई लोगों के घर तक गिर गए हैं। ऐसे समय में हमें एक होकर उनकी मदद करनी चाहिए।