MLA Raman Arora admitted to Civil Hospital

हार्ट की समस्या के चलते विधायक रमन अरोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 08 2025 06:39:49 PM

हार्ट की समस्या के चलते विधायक रमन अरोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती, जालंधर पुलिस ने हासिल किया था तीन दिन का रिमांड

हार्ट की समस्या के चलते विधायक रमन अरोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती

अमृतसर हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है

लाटरी चलवाने की आड़ में विधायक पर पैसे लेने के आरोपी

अभीतक पुलिस ने नए मामले में कोई रिकवरी नहीं दिखाई है

पंजाब डेस्क : 

भ्रष्टाचार के केस में फंसे विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं अब रमन अरोड़ा की सिविल अस्पताल में तबीयत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार हार्ट की समस्या सामने आई है। जिसके चलते सिविल अस्पताल में उनके टेस्ट किया जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हार्ट की समस्या के कारण उन्हें डॉक्टर द्वारा अमृतसर हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जालंधर पुलिस द्वारा उन्हें एक नए मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया था।

तीन दिन रिमांड के आर्डर जारी

रविवार को जब विधायक रमन अरोड़ा को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, तो पुलिस द्वारा कोर्ट में एक शिकायतकर्ता का हवाला देते हुए 10 दिन का रिमांड हासिल करना चाहा, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन रिमांड के आर्डर जारी कर दिए।

विधायक पर पैसे लेने के आरोप

विधायक अरोड़ा के वकील नवीन चड्ढा ने बताया कि पुलिस ने विधायक पर राजिंदर कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर कोर्ट से रिमांड हासिल किया है। जिसमें लाटरी चलवाने की आड़ में विधायक पर पैसे लेने के आरोप लगे है। लेकिन अभी तक पुलिस ने इस नए मामले में कोई रिकवरी नहीं दिखाई है।

Related to this topic: