पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है
होटल स्टाफ, कॉल रिकॉर्ड और सीसी फुटेज से जांच
गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है
शादी करीब 7-8 साल पहले रसलाल सिंह से हुई थी
अमृतसर
अमृतसर के एक होटल में शादीशुदा महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वीरपाल कौर (30 वर्ष) निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुरमीत सिंह उर्फ धरम, जो रिश्ते में उसका ससुर बताया जा रहा है, ने गला घोंटकर उसकी हत्या की और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के ससुर व उसके प्रेमी बताए जा रहे गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस होटल स्टाफ, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
कपड़े और सामान लेने ससुराल गई
परिवार के अनुसार, वीरपाल कौर 14 नवंबर की सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह ससुराल से कपड़े और सामान लेकर वापस आएगी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। इसके बाद परिवार को फोन आया कि वीरपाल कौर की हत्या कर दी गई है और उसका शव शहर के एक होटल के कमरा नंबर 104 में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अपने ससुर के साथ थे अवैध संबंध
महिला के भाई इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि वीरपाल की शादी करीब 7-8 साल पहले रसलाल सिंह से हुई थी और उनके जुड़वां बच्चे हैं। परिवार का आरोप है कि महिला के अपने ससुर गुरमीत सिंह उर्फ धरम के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसके पति के साथ अक्सर झगड़े होते थे। इसी वजह से करीब तीन माह पहले परिजन उसे बच्चों समेत अपने घर ले आए थे।