New twist in Tarn Taran by-election

तरनतारन उपचुनाव में नया मोड़, आजाद उम्मीदवार के नाम की हुई घोषणा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 22 2025 09:41:57 PM

तरनतारन उपचुनाव में नया मोड़, आजाद उम्मीदवार के नाम की हुई घोषणा

तरनतारन उपचुनाव में नया मोड़ आजाद उम्मीदवार के नाम की हुई घोषणा

तरनतारन उपचुनाव में नया मोड़, आजाद उम्मीदवार के नाम की हुई घोषणा

 

राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर, बीबा अमृत कौर मलोआ बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में 

 

बेअंत सिंह और पूर्व सांसद बीबी बिमल कौर खालसा की बेटी हैं बीबा 

 

उपचुनाव को राजनीतिक विश्लेषक ‘पंजाब की हॉट सीट’ बता रहे हैं

 

शिअद ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को बनाया अपना उम्मीदवार

 

भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा

 

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अबतक अपने पत्ते नहीं खोले हैं 

 

पंजाब डेस्क : 

 

तरनतारन विधानसभा में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन के बाद इस उपचुनाव को राजनीतिक विश्लेषक ‘पंजाब की हॉट सीट’ बता रहे हैं। इस बार मैदान में एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है बीबा अमृत कौर मलोआ का, बतौर आज़ाद उम्मीदवार जो कोई आम नाम नहीं हैं वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपी बेअंत सिंह और पूर्व सांसद बीबी बिमल कौर खालसा की बेटी हैं। 

 

शिअद समेत सभी दलों ने कस ली अपनी कमर

 

शिअद ने सबसे पहले प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को टिकट देकर वोटबैंक पर पकड़ मजबूत करने का दांव चला है। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। पार्टी स्थानीय संगठन को सक्रिय कर व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुट गई है।

 

आप और कांग्रेस की रणनीति पर टिकी निगाहें

 

वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन दोनों दलों की अंदरूनी बैठकों का दौर जारी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में इन पार्टियों की तरफ से भी बड़े नामों की घोषणा हो सकती है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

Related to this topic: