Parcom is about to deliver a major blow

नवंबर से बिजली की दरें बढ़ाकर बड़ा झटका देने जा रहा पारकॉम

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 31 2025 03:00:51 PM

नवंबर से बिजली की दरें बढ़ाकर बड़ा झटका देने जा रहा पारकॉम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

नवंबर से बिजली की दरें बढ़ाकर बड़ा झटका देने जा रहा पारकॉम

चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को बिजली का अधिक भुगतान करना पड़ेगा

यह फैसला उपभोक्ताओं पर कम भार डालने के उद्देश्य से लिया गया है

अगले पांच सालों के लिए सालाना सिर्फ 2 फीसदी की दर वृद्धि को मंजूरी 

चंडीगढ़

नवंबर से आम लोगों को बिजली का झटका लगने जा रहा है क्योंकि पारकॉम बिजली की दरें बढ़ाने जा रहा है। जिससे आम लोगों की जेबों पर असर पड़ेगा। यह फैसला चंडीगढ़ में लिया गया है। जिस कारण चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को बिजली का अधिक भुगतान करना पड़ेगा। यह फैसला उपभोक्ताओं पर कम भार डालने के उद्देश्य से लिया गया है। अगले पांच सालों के लिए सालाना सिर्फ 2 फीसदी की दर वृद्धि को मंजूरी दी है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई दरें और स्लैब

नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। साथ ही स्लैब सिस्टम में भी बदलाव किया गया है, पहले जहां दो स्लैब थे, अब इन्हें बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को उनकी खपत के आधार पर अलग-अलग दरें चुकानी होंगी।

JERC ने सिर्फ 1 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी

चंडीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने दरों में 7.57% बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन JERC ने केवल 1% वृद्धि की मंजूरी दी। नई दरों के बाद नवंबर महीने से CPDL को बिलों से लगभग 1075 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलेगा। वहीं, सालाना खर्च का अनुमान 1157 करोड़ रुपये लगाया गया है।

Related to this topic: