पंजाब के मशहूर कॉमेडियन Jaswinder Bhalla का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
अपने अनोखे हास्य अंदाज और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अपनी छाप छोड़ी
मशहूर पंजाबी अभिनेता ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली
भल्ला की बेटी दस दिन पहले ही यूरोप गई थी, पिता के निधन के बाद अब वह वापस लौट रही है
1988 में छणकाटा 88 से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत, फिल्म दुल्ला भट्टी में एक्टर
जसविंदर भल्लाजी का अचानक दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। मन बहुत दुखी है : CM मान
मोहाली/लुधियाना :
पंजाबी सिनेमा को बड़ा गहरा झटका लगा है। मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जसविंदर भल्ला ने अपने अनोखे हास्य अंदाज और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अपनी छाप छोड़ी। उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मोहाली में होगा उनका अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मोहाली में 23 अगस्त दोपहर 1 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भल्ला की बेटी दस दिन पहले ही यूरोप गई थी। पिता के निधन के बाद अब वह वापस लौट रही हैं। आज शाम तक वह मोहाली पहुंच जाएंगी। जबकि बेटा घर पर ही है।
मन बहुत दुखी है : सीएम भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा - जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। मन बहुत दुखी है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। चाचा चतरा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।
4 मई 1960 को लुधियाना में हुआ जन्म
जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में छणकाटा 88 से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म दुल्ला भट्टी में एक्टर बने।