Relief campaign under project 'Samadhaan'

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रकल्प ‘समाधान’ के अंतर्गत राहत अभियान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 06 2025 05:36:50 PM

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रकल्प ‘समाधान’ के अंतर्गत राहत अभियान, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने की पहल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रकल्प ‘समाधान’ के अंतर्गत राहत अभियान

मोबाइल मेडिकल शिविरों के माध्यम से रोगग्रस्त एवं घायल लोगों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं

मानसिक रूप से आहत लोगों के लिए काउंसलिंग की जा रही है, जिससे कठिन समय में आत्मबल प्राप्त कर सकें

उद्देश्य केवल राहत पहुँचाना नहीं, बल्कि सामाजिक, चिकित्सकीय व भावनात्मक सहारा देकर आत्मनिर्भर बनाना 

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित हजारों परिवारों की सहायता हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल की और से अपने प्रकल्प ‘समाधान’ के अंतर्गत राहत अभियान शुरू किया है। संस्थान के स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न, वस्त्र, दवाइयाँ और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। संस्थान द्वारा मोबाइल मेडिकल शिविरों के माध्यम से रोगग्रस्त एवं घायल लोगों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। 

बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही

साथ ही, मानसिक रूप से आहत लोगों के लिए काउंसलिंग भी की जा रही है, जिससे वे कठिन समय में आत्मबल प्राप्त कर सकें। संस्थान का उद्देश्य केवल राहत पहुँचाना ही नहीं, बल्कि सामाजिक, चिकित्सकीय और भावनात्मक सहारा देकर पीड़ित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है।

केंद्रीय कृषि मंत्री भी हुए उपस्थित

संस्थान के राहत स्टॉल्स पर शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री), रवनीत सिंह बिट्टू (केंद्रीय राज्य मंत्री – रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग), तरुण चुघ (राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी एवं  सुनील जाखड़ (अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी – पंजाब)) ने भी शिरकत की।

Related to this topic: