Roads leading to Sri Anandpur Sahib

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह के लिए

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 10 2025 12:53:18 PM

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह के लिए श्री आनंदपुर साहिब जाने वाली सड़कें तुरंत अपग्रेड की जाए : हरजोत सिंह बैंस

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह के लिए

रोपड़ जिला अधिकारियों और विभिन्न विभागों के साथ पंजाब सिविल सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक

पंजाब सरकार एक यादगार, सुरक्षित और रमणीय-आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

समारोह के दौरान सफाई, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करें

स्ट्रीट लाइटें, पर्याप्त सफाई, पानी की सुविधा और आवश्यक संख्या में सार्वजनिक शौचालय हों सुनिश्चित

उपयुक्त साइन बोर्ड, लाइटिंग और चिकित्सीय सुविधाओं वाले तय पार्किंग क्षेत्र स्थापित करने पर भी जोर 

पवित्र धार्मिक स्थलों के इतिहास एवं महत्व को प्रदर्शित करने के लिए वहां एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश 

चंडीगढ़। 

श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजाब सरकार एक यादगार, सुरक्षित और रमणीय-आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री आनंदपुर साहिब जाने वाली सभी सड़कों को तुरंत अपग्रेड किया जाए और नवंबर के मध्य तक इन्हें पूरी तरह कार्यशील बनाया जाए। मजबूत सड़क बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सरकार मुख्य मार्गों और संगत के एकत्रित स्थलों पर स्ट्रीट लाइटें, पर्याप्त सफाई, पीने के पानी की सुविधा और आवश्यक संख्या में सार्वजनिक शौचालय सुनिश्चित कर रही है। अधिकारी समारोह के दौरान सफाई, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करें।

उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

इस ऐतिहासिक समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैंस ने रोपड़ जिला अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पंजाब सिविल सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, रोपड़ पूजा सियाल, एस.डी.एम. जसप्रीत सिंह, आर.टी.आई. गुरविंदर सिंह जौहल, बीबीएमबी के मुख्य इंजीनियर सी.पी. सिंह, एक्जीक्यूटिव हरजोत वालिया, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हरजीत सिंह, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एस.एस. भुल्लर शामिल रहे।

सुरक्षित और आरामदायक यात्रा 

शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि पवित्र शहर को निर्बाध संपर्क प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। श्री आनंदपुर साहिब जाने वाली सभी मुख्य सड़कों की स्थिति ऐसी हो कि भारत और विदेशों से आने वाली संगतों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयुक्त साइन बोर्ड, लाइटिंग और चिकित्सीय सुविधाओं वाले निर्धारित पार्किंग क्षेत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया।

एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश

संगतों के आध्यात्मिक अनुभव को और बेहतर एवं रमणीय बनाने के लिए स बैंस ने श्री गुरु तेग बहादर जी के जीवन और क्षेत्र के पवित्र धार्मिक स्थलों के इतिहास एवं महत्व को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रमुख स्थलों पर एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश भी दिए। कहा कि लोक निर्माण विभाग, स्थानीय सरकारों, पर्यटन, पुलिस, स्वास्थ्य और बिजली समेत सभी विभागों को पूर्ण तालमेल के साथ काम करने और सभी प्रबंधों को पूर्व निर्धारित समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related to this topic: