Security and Privileges of Jalandhar Central MLA

जालंधर सैंट्रल हलके के MLA रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी और सुविधाएं बहाल

Last Updated: May 01 2026 12:36:19 PM

जालंधर सैंट्रल हलके के MLA रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी और सुविधाएं बहाल, सियासी गलियारे में हलचल

जालंधर सैंट्रल हलके के mla रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी और सुविधाएं बहाल

सुरक्षाकर्मियों के साथ सरकारी गाड़ी भी मुहैया करवा दी है

जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति में खलबली मच गई है

रमन अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है

सोमवार से रमन पहले की तरह दफ्तर बैठना शुरू कर देंगे

जालंधर।

जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी फिर से बहाल कर दी है। शुक्रवार को विशेष सत्र में भी रमन अरोड़ा शामिल हुए। रमन अरोड़ा को सरकार ने सुरक्षाकर्मियों के साथ सरकारी गाड़ी भी मुहैया करवा दी है। जिससे जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति में खलबली मच गई है। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। 

सोमवार से बैठना शुरू कर देंगे रमन अरोड़ा 

जानकारी के मुताबिक जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की सभी सुविधाएं बहाल हो गई है। उसमें सिक्योरिटी, गाड़ी प्रमुख है। विशेष सत्र में आज रमन अरोड़ा शामिल हुए। विधानसभा की तस्वीरें भी रमन अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है। बताया जा रहा है कि सोमवार से रमन अरोड़ा पहले की तरह दफ्तर में बैठना शुरू कर देंगे।

Related to this topic: