Sidhu Moosewala has the same number of subscribers

PM मोदी के बराबर सिदधू मूसेवाला के सब्सक्राइबर

Written by:

Last Updated:

PM मोदी के बराबर सिदधू मूसेवाला के सब्सक्राइबर, हत्या के बाद 13 गाने रिलीज हो चुके, 4 साल में 19.8 मिलियन फॉलोअर्स बढे़

pm मोदी के बराबर सिदधू मूसेवाला के सब्सक्राइबर

चार साल बाद भी कायम है सिद्धू मूसेवाला का क्रेज, 2026 में होगा होलोग्राम वर्ल्ड टूर

इस समय सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 29.8 मिलियन सब्सक्राइबर

यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29.9 मिलियन सब्सक्राइबर के लगभग बराबरी पर है

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता समय-समय पर उनके अनरिलीज्ड गाने रिलीज करते रहते हैं

बरोटा सॉन्ग की रिलीजिंग के वक्त ही सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो पर चर्चा शुरू हुई थी

पंजाब डेस्क

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को दुनिया से गए करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। इसका अंदाजा उनके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर से लगाया जा सकता है। इस समय सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 29.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29.9 मिलियन सब्सक्राइबर के लगभग बराबर हैं।

19.8 मिलियन नए सब्सक्राइबर बढ़े हैं

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। उस समय उनके चैनल पर करीब 10 मिलियन सब्सक्राइबर थे। पिछले चार साल में उनके करीब 19.8 मिलियन नए सब्सक्राइबर बढ़े हैं। उनके माता-पिता समय-समय पर उनके अनरिलीज्ड गाने रिलीज करते रहते हैं, जिससे फैंस में उनका जुड़ाव बना हुआ है। अब परिवार सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो की तैयारी कर रहा है। 

“साइन टू गॉड” नाम से उनका वर्ल्ड टूर 

इटली के कलाकार इस शो को तैयार कर रहे हैं। बलकौर सिंह सिद्धू ने यह जानकारी कुछ समय पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। बरोटा सॉन्ग की रिलीजिंग के वक्त ही सिद्धू के होलोग्राम शो को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। उनके पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि 2026 में “साइन टू गॉड” नाम से उनका वर्ल्ड टूर आयोजित किया जाएगा। उनके माता-पिता गानों के माध्यम से बेटे को जीवित रखेंगे।

Related to this topic: