कैंपस में एग्जाम के दौरान मारपीट, 70 छात्रों की झड़प से परीक्षा बाधित
परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस की ओर से जांच शुरू की है
8 दिसंबर को झगड़ा हुआ, जिसमें एग्जाम हॉल का दरवाजा टूट गया था
अमृतसर।
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर में मंगलवार को परीक्षा के दौरान अचानक बड़ा हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, दो छात्र गुटों में हुई कहासुनी देखते-देखते मारपीट में बदल गई। करीब 70 के आसपास छात्र आपस में भिड़ पड़े, जिससे परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कैंटोनमेंट पुलिस ने केस दर्ज किया है
GNDU में एग्जाम हॉल का दरवाजा तोड़कर अंदर पेपर दे रहे प्रवंश कपिला और देव शर्मा को बुरी तरह पीटने के मामले में कैंटोनमेंट पुलिस ने जसकरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरक्षा अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें एग्जाम हॉल का दरवाजा टूट गया था।
70 छात्रों की झड़प से परीक्षा बाधित
जांच में पता चला कि 3 दिसंबर को प्रवंश कपिला ने गुरसेवक सिंह को पीटा था, जिसके बाद 8 दिसंबर को सोशल साइंस विभाग के जसकरण सिंह और लॉ विभाग के अमृत सिंह ने अपने 60 से 70 साथियों के साथ मिलकर कैंपस के लेक्चर थिएटर में एग्जाम के दौरान दरवाजा तोड़ दिया और देव शर्मा और प्रवंश कपिला को पीटा।