Surjit Singh Rakhra Joins AAP

सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल

Last Updated: May 16 2026 01:32:24 PM

सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, CM भगवंत मान ने पार्टी में किया स्वागत

सुरजीत सिंह रखड़ा aap में शामिल

राजनीतिक जानकार आगामी चुनावों से पहले बड़ा बदलाव मान रहे

राजनीतिक हालात और भविष्य की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श 

उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए थे

पंजाब की राजनीति में आने वाले दिनों में और हलचल बढ़ सकती है

चंडीगढ़ : 

पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अकाली दल पुनर सुरजीत के वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह रखड़ा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों से पहले बड़ा बदलाव मान रहे हैं, जिससे नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

कईं अहम मुद्दों पर चर्चा की गई

जानकारी के अनुसार इस बैठक में अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और वरिष्ठ नेता बीबी जगीर कौर समेत कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। बैठक के दौरान बेअदबी कानून, वर्ष 2027 के चुनाव और पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और भविष्य की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत मिलने की भी चर्चा रही।

आगामी दिनों में बढ़ेगी हलचल 

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ की बैठक में सुरजीत सिंह रखड़ा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आई। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम से पंजाब की राजनीति में आने वाले दिनों में और हलचल बढ़ सकती है।

Related to this topic: