Sutlej broke Sasrali dam in Ludhiana

लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध तोड़ा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 05 2025 11:31:06 AM

लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध तोड़ा, सेना और प्रशासन बांध बनाने में जुटा

लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध तोड़ा

सेना और प्रशासन की टीम  दोबारा जोड़ने में जुटीं

बांध बनाने के लिए मिट्टी की बोरियां डालना शुरू

आस-पास के गांवों का यूथ भी मौके पर आ गया 

वह घबराएं नहीं, सभी मिलकर साथ सेवा करेंगे

तेज बहाव के बावजूद लोगों के हौंसले भी बुलंद 

मिलिट्री के जवानों ने अब मोर्चा संभाल लिया है

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब में लगातार पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है और कई बांध भी इस कारण टूट रहे हैं। लुधियाना में सतलुज में अचानक तेज बहाव आने के कारण ससराली बांध टूट गया है। बांध टूटने के बाद सेना और प्रशासन की टीम उसे दोबारा जोड़ने में जुट चुकी है।

मंत्री मुंडिया भी पहुंचे मदद करने

वहीं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी जिला प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर बांध बनाना शुरू किया। बांध बनाने के लिए दोबारा मिट्टी की बोरियां डालने का काम शुरू किया जा रहा है। आस-पास के गावों का यूथ भी मौके पर आ गया है।

लोग घबराएं नहीं, मिलकर सेवा करेंगे

इस दौरान मंत्री मुंडिया ने लोगों से अपील की है कि वह घबराएं नहीं, सभी मिलकर एकसाथ सेवा करेंगे। बांध को फिर से मजबूत करने के काम शुरू हो गया है। बेशक सतलुज दरिया का बहाव इस समय काफी तेज है लेकिन पंजाब के लोगों के हौंसले भी बुलंद है। मिलिट्री के जवानों ने अब मोर्चा संभाल लिया है।

Related to this topic: