All the tents were reduced to ashes due

श्री आनंदपुर साहिब में टेंट सिटी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 13 2026 12:50:18 PM

श्री आनंदपुर साहिब में टेंट सिटी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्रीइस घटना में आग लगने से सभी टेंट जलकर राख हो गए

श्री आनंदपुर साहिब में टेंट सिटी में लगी भीषण आग बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

श्री आनंदपुर साहिब में टेंट सिटी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

इस घटना में आग लगने से सभी टेंट जलकर राख हो गए

सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है

आग ने बनाया विकराल रूप, दूर दूर तक देखी गईं लपटें

श्री आनंदपुर साहिब

श्री आनंदपुर साहिब के आगमपुर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंट सिटी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर दूर तक इसकी लपटें दिखाई देने लगी। जैसे ही पता चला कि आग लगी है उसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में आग लगने से सभी टेंट जलकर राख हो गए।

फायर ब्रिगेड को दी घटना की जानकारी

आग लगने के बाद वहां पर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पर अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

Related to this topic: