The young man who spread false rumors

सेलिब्रिटीज की मौत की झूठी अफवाह फैलाने वाला युवक पकड़ा गया

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: January 07 2026 01:23:14 PM

सेलिब्रिटीज की मौत की झूठी अफवाह फैलाने वाला युवक पकड़ा गया, सिंगर गीता जैलदार ने किया खुलासा

सेलिब्रिटीज की मौत की झूठी अफवाह फैलाने वाला युवक पकड़ा गया

फर्जी और भ्रामक वीडियो बनाकर निधन की अफवाहें फैला रहा था

अब तक 10–11 कलाकारों की मौत की झूठी खबरें फैला चुका है

“प्रीत ढिल्लो ऑफिशियल” नाम के फेसबुक अकाउंट से प्रसारित

व्यूज बढ़ाने व पैसे कमाने के लालच में वीडियो बनाकर पोस्ट किए

पंजाब डेस्क

पंजाबी सिंगरों और बॉलीवुड कलाकारों की मौत की झूठी खबरें फैलाने वाले एक युवक को सिंगर गीता जैलदार ने पकड़ लिया है। आरोपी युवक सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो बनाकर मशहूर हस्तियों के निधन की अफवाहें फैला रहा था। अब तक वह बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क, गुरप्रीत घुग्गी, मिस पूजा, हरजीत हरमन, बब्बू मान, दिलजीत दोसांझ और सतिंदर सरताज समेत कई नामी कलाकारों की मौत की झूठी खबरें फैला चुका था। युवक ने बताया कि फेसबुक पेज करीब 3–4 साल पुराना है और वह अब तक 10–11 कलाकारों की मौत की झूठी खबरें फैला चुका है। उसने गलती मानते माफी भी मांगी।

पैसे कमाने के लालच में ये फर्जी वीडियो बनाए 

ये सभी फर्जी खबरें “प्रीत ढिल्लो ऑफिशियल” नाम के फेसबुक अकाउंट से प्रसारित की जा रही थीं। गीता जैलदार ने आरोपी युवक से हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में युवक खुद यह कबूल करता नजर आ रहा है कि उसने व्यूज बढ़ाने और सोशल मीडिया से पैसे कमाने के लालच में ये फर्जी वीडियो बनाए और पोस्ट किए।

फेसबुक पेज रिपोर्ट कर डिलीट करवा दिया है

वीडियो में गीता जैलदार ने बताया कि इस तरह की झूठी और संवेदनशील खबरें फैलाने से कलाकारों की छवि को नुकसान पहुंचता है और उनके परिवारों व बच्चों को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस तरह की अफवाहें फैलाने वाले युवक की तलाश की जा रही थी और अब उसे पकड़ लिया गया है। इसके बाद आरोपी का फेसबुक पेज रिपोर्ट कर डिलीट करवा दिया गया।

ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो : गीता जैलदार

गीता जैलदार ने वीडियो में आरोपी द्वारा बनाए गए कई फर्जी वीडियो भी दिखाए, जिनमें गुरप्रीत घुग्गी के निधन, एमी विर्क की हत्या और दिलजीत दोसांझ की मौत जैसी मनगढ़ंत कहानियां शामिल थीं। वीडियो के अंत में गीता जैलदार ने मांग की कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी सोशल मीडिया का दुरुपयोग न कर सके।

Related to this topic: