Tragedy before the wedding

शादी से पहले मातम, 12वीं के छात्र को उसके दोस्तों ने ही उतार दिया मौत के घाट

Written by:

Last Updated:

शादी से पहले मातम, 12वीं के छात्र को उसके दोस्तों ने ही उतार दिया मौत के घाट, किसी बात को लेकर हुई कहासुनी

शादी से पहले मातम 12वीं के छात्र को उसके दोस्तों ने ही उतार दिया मौत के घाट

खमाणों बाजार में एक कुछ सामान लेने गया हुआ था मनविंदर सिंह 

किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, किरच मारकर हत्या कर दी

मनविंदर उर्फ मान इकलौता बेटा था, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं पुलिस की ओर से मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है

फतेहगढ़ साहिब 

फतेहगढ़ साहिब में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले मनविंदर सिंह उर्फ मान की हत्या कर दी। वह सोमवार को खमाणों बाजार में एक कुछ सामान लेने गया हुआ था। इस दौरान उसकी दोस्तों को साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसके दोस्तों ने किरच मारकर उसकी हत्या कर दी।

परिवार का इकलौता बेटा था मनविंदर

जैसे ही बाजार में शोर मचा तो थोड़ी दूर में मनविंदर के ताऊ सुरिंदर शिंदा घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक वह पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। मनविंदर परिवार का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

शादी के लिए खरीददारी करने गया था

मृतक के ताऊ सरिंदर शिंदा ने बताया कि उनके परिवार में शादी है और वह खरीददारी करने के लिए खन्ना रोड पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें काफी ज्यादा शोर सुनाई दिया, जब वह शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, तब तक मनविंदर की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related to this topic: