Film actress Huma Qureshi's brother

दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 08 2025 02:10:51 PM

दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

गैंग्स आफ वायसेपुर फेम फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ 

स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में किया हमला

पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया 

शानदार एक्टिंग और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई 

नेशनल डेस्‍क : 

गैंग्स आफ वायसेपुर फेम फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ की हत्या कर दी गई। रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया 

मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। पहले भी पार्किंग विवाद को लेकर मेरे पति से उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

तेज धारदार नुकीली चीज से हत्या 

पत्नी ने बताया कि मेरे पति काम से लौट कर घर पहुंचे तो घर के सामने पड़ोसी की स्कूटी लगी हुई थी। जिसको हटाने के लिए उन्होंने पड़ोसी को कहा लेकिन पड़ोसी ने स्कूटी हटाने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और किसी तेज धारदार नुकीली चीज से उनकी हत्या कर दी।

जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा

हुमा कुरैशी एक जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। हुमा कुरैशी ने 2012 में फिल्म "गैंग्स ऑफ वासेपुर" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Related to this topic: