Going to Cambodia can be dangerous

कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक, भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 26 2025 03:40:51 PM

कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक, भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी, धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने से बचने की सलाह

कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी

कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक, भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी, धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने से बचने की सलाह

कंबोडिया में रहने वाले भारतीय विरोध प्रदर्शनों और भीड़ से दूर रहें, क्योंकि हिंसक हो सकते हैं

सिएम रीप और अंगकोर वाट जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल सुरक्षित, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए

प्रियाह वीहेयर मंदिर, ता क्राबे/ता क्वाई मंदिर और तमोन थोम/ता मुएन थोम जैसे क्षेत्र प्रभावित 

आपात स्थिति में भारतीय दूतावास में या हेल्पलाइन नंबर 012 910 336 पर संपर्क कर सकते हैं

इंटरनेशनल डेस्क : 

भारतीय दूतावास ने कंबोडिया में रहने वाले भारतीयों और कंबोडिया के ट्रिप पर जाने वाले भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। भारतीयों को कंबोडिया के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कंबोडिया में रहने वाले भारतीय विरोध प्रदर्शनों और भीड़ से दूर रहें, क्योंकि वे हिंसक हो सकते हैं। सिएम रीप और अंगकोर वाट जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए।

इसलिए जारी की गई है एडवाइजरी

एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है, क्योंकि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों देशों की सीमा अस्थायी रूप से बंद है। मई और जुलाई 2025 में दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है, जिससे प्रियाह वीहेयर मंदिर, ता क्राबे/ता क्वाई मंदिर और तमोन थोम/ता मुएन थोम जैसे क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इसलिए भारतीय इन क्षेत्रों की यात्रा न करें।

थाईलैंड के लिए भी एडवाइजरी जारी 

बता दें कि बीते दिन भारतीय दूतावास ने थाईलैंड के लिए एडवाइजरी जारी की थी। थाईलैंड में रहने वाले भारतीयों को और घूमने के लिए थाईलैंड जाने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। थाईलैंड और कंबोडिया में चल रहे सीमा विवाद के चलते कंबोडिया और मलेशिया की सीमा पर बसे शहरों में जाने से बचने को कहा गया है। बुरी राम, सी साकेट, सुरीन, उबोन रतचाथानी राज्यों और चंथाबुरी व त्रात राज्यों के 8 जिलों में गैर-आवश्यक यात्रा करने से बचने को कहा गया है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी 

इस तनाव के कारण भारतीय दूतावास  ने यह एडवाइजरी जारी की है, इसलिए भारतीय इन क्षेत्रों की यात्रा न करें। इन इलाकों में संघर्ष, सैन्य हमले और बारूदी सुरंगों में विस्फोट के कारण यात्रा से बचने की सलाह है। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर बसे शहरों की यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। आपात स्थिति में भारतीय दूतावास में या हेल्पलाइन नंबर 012 910 336 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related to this topic: