Helicopter crash in Ghana

Helicopter Crash : घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की मौ'त

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 07 2025 03:07:13 PM

Helicopter Crash : घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की मौ'त

helicopter crash  घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की मौत

Helicopter Crash : घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 8 लोगों की मौ'त

घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मोहम्मद नहीं बचे

 कुल पांच यात्री और तीन क्रू मेंबर थे, घाना सरकार ने इस दुर्घटना को "राष्ट्रीय त्रासदी" बताया है

हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जताई है

इंटरनेशनल डेस्‍क : 

अफ्रीकी देश घाना में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मोहम्मद समेत आठ लोगों की मौत हो गई। घाना सरकार ने इस दुर्घटना को "राष्ट्रीय त्रासदी" बताया है। इस दुर्घटना में घाना के कार्यवाहक उप राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक अल्हाजी मोहम्मद मुनिरु लिमुना, राष्ट्रीय जनतांत्रिक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग और पूर्व संसदीय उम्मीदवार सैमुअल अबोआग्ये की भी मौत हो गई है।

हेलिकॉप्टर में कुल 8 लोग थे सवार 

हेलिकॉप्टर में कुल पांच यात्री और तीन क्रू मेंबर थे। घाना की सेना ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर राजधानी अकरा से सुबह 9:12 बजे उड़ा था और ओबुआसी नामक सोने की खदान वाले शहर जा रहा था, जहां एक राष्ट्रीय कार्यक्रम होना था। इस दौरान अचानक उसका संपर्क टूट गया।

यहां इस्तेमाल होता था हेलिकॉप्टर

दुर्घटना का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर एक Z-9 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर ट्रांसपोर्ट और मेडिकल सुविधा के लिए किया जाता है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना जताई है।

Related to this topic: