अमेरिका की टैरिफ धमकी पर भारत का दो टूक जवाब, राष्ट्रहित के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी दी
अब अमेरिका की तरफ से लगातार मिल रही टैरिफ की धमकियों का भारत ने जवाब दिया
भारत सरकार ने दो टूक जवाब दिया कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और तर्कहीन है
भारत ने अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को आईना भी दिखाया कि वह खुद रूस से व्यापार करता है
इंटरनेशनल डेस्क :
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। पर अब अमेरिका की तरफ से लगातार मिल रही टैरिफ की धमकियों का भारत ने जवाब दिया है। भारत सरकार ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और तर्कहीन है। वह राष्ट्रहित के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। भारत को निशाना बनाना गलत है।
डोनाल्ड ट्रंप ने दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भारत को परवाह नहीं है कि रूस हमले में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इसलिए मैं भारत पर टैरिफ को बढ़ाने जा रहा हूं। इसी का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने लिखा कि भारत को निशाना बनाना गलत है। हम अपने राष्ट्रीय हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।
आंकड़ों से अमेरिका को दिखाया आईना
वहीं इसके साथ ही भारत ने अमेरिका को आईना भी दिखाया है कि जिस रूस को लेकर वह निशाना बना रहा है, वह खुद रूस से व्यापार करता है। भारत सरकार ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि अमेरिका अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, ईवी उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायन का आयात जारी रखे हुए है। यही हाल EU का है।