Scientists from Japan and the United States

जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों को मिला अवॉर्ड

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 07 2025 01:03:49 PM

जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों को मिला अवॉर्ड, पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस पर रिसर्च के लिए मिला है मेडिसिन का नोबेल प्राइज

जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों को मिला अवॉर्ड

अमेरिका के 2 वैज्ञानिक मैरी ई. ब्रंकॉ और फ्रेड राम्सडेल हैं तो वहीं जापान के वैज्ञानिक शिमोन साकागुची शामिल 

पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस शरीर की इम्यून सिस्टम के बर्ताव को कहते हैं जिसमें स्वंय के टिशू पर हमला नहीं करता

कैंसर के इलाज व अंग ट्रांसप्लांट में मदद मिलेगी, नोबेल कमेटी ने कहा- खोज ने चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा दी

बता दें भौतिकी, साहित्य और शांति सहित कई क्षेत्रों में दिए जाने वाले नोबेल अवॉर्ड की शुरूआत आज से हो रही है

नोबेल अवॉर्ड विजेता को 9 करोड़, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा, अवॉर्ड 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में ही देंगे

इंटरनेशनल डेस्क

मेडिसिन के नोबेल प्राइज का ऐलान कर दिया गया है। इस बार मेडिसिन का नोबेल प्राइज 3 वैज्ञानिकों को दिया गया है। जिसमें अमेरिका के 2 वैज्ञानिक मैरी ई. ब्रंकॉ और फ्रेड राम्सडेल हैं तो वहीं जापान के वैज्ञानिक शिमोन साकागुची शामिल हैं। इन्हें यह पुरस्कार पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस पर रिसर्च के लिए मिला है। 

जानिए क्या होता है पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस 

पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम के उस बर्ताव को कहते हैं जिसमें स्वंय के टिशू पर हमला नहीं करता। इस काम से कैंसर के इलाज और अंग ट्रांसप्लांट को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। नोबेल कमेटी ने कहा- इनकी खोज ने चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा दी।

आज से हो रहा है नोबेल प्राइज का ऐलान

आपको बता दें कि भौतिकी, साहित्य और शांति सहित कई क्षेत्रों में दिए जाने वाले नोबेल अवॉर्ड की शुरूआत आज से हो रही है। यह 13 अक्टूबर तक चलेगा। नोबेल अवॉर्ड विजेता को 9 करोड़ रुपए, सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। अवॉर्ड 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

Related to this topic: