सड़कों और एयरपोर्ट पर बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछ गई है
जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त, 11 हजार फ्लाइट की गई रद्द
न्यूयॉर्क सिटी में स्कूल, सड़क, पुल और हाईवे अस्थायी रूप से बंद
बाद में हालात सुधरने पर मेयर जोहरान ममदानी का आदेश वापस
अमेरिका के 6 लाख से ज्यादा घरों में बिजली की सप्लाई रोकी गई
भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अखबार नहीं छाप सका
153 साल के इतिहास में कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए
इंटरनेशनल डेस्क
अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़कों और एयरपोर्ट पर बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछ गई है। करीब 11 हजार फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। न्यूयॉर्क सिटी में स्कूलों, सड़कों, पुलों और हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बाद में हालात सुधरने पर मेयर जोहरान ममदानी ने आदेश वापस ले लिया और कहा कि स्कूल खुलेंगे।
6 लाख घरों में बिजली नहीं
वहीं इस बर्फबारी के कारण अमेरिका के 6 लाख से ज्यादा घरों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। लोग बाहर भी नहीं निकल सकते और न ही घर में पूरी तरह बंद होकर रह पा रहे हैं। यहां तक कि भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।