US Blockade of the Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी

Last Updated: April 13 2026 02:54:00 PM

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी, तेल कीमतों में उछाल और तनाव बढ़ा

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी

आने-जाने वाले जहाजों को रोकने का मकसद ईरान की तेल बिक्री को रोकना 

ईरान की सैन्य ताकत को बड़ा नुकसान, उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी 

वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा

ईरान में तेहरान, तबरीज और मशहद के बीच रेल सेवाएं फिर से शुरू की गई

नई दिल्ली

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने का ऐलान किया है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस कदम का मकसद ईरान की तेल बिक्री को रोकना है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को बड़ा नुकसान हुआ है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है।

व्हाइट हाउस ने कहा-सभी विकल्प खुले हैं

नाकेबंदी के ऐलान के तुरंत बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 104 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में बातचीत विफल होने के बाद अमेरिका ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई पर भी विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि सभी विकल्प खुले हैं।

77 ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान पहुंचा

ईरान में तेहरान, तबरीज और मशहद के बीच रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। वहीं, तेहरान में हमलों से 77 ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान पहुंचा है।इसके अलावा लेबनान में इजराइली हमलों में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।नाकेबंदी के असर से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है और कई जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है।

Related to this topic: