649th birth anniversary of Guru Ravidas Ji

गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व : जालंधर में भव्य शोभायात्रा

Written by:

Last Updated:

गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व : जालंधर में भव्य शोभायात्रा, सुखबीर बादल समेत कई नेता हुए शामिल

गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व  जालंधर में भव्य शोभायात्रा

बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया

शोभायात्रा और तीन दिवसीय मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा
 
वहीं, पूरे इलाके को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है

शोभायात्रा दौरान सुखबीर बादल ने पंजाबियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं

ट्रैफिक पुलिस ने शहर को कई जोनों में बांटते हुए रूट डायवर्जन योजना लागू की

जालंधर

जालंधर में सतगुरु श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व 1 फरवरी को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी बूटा मंडी से निकलने वाली शोभायात्रा और तीन दिवसीय मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर पूरे इलाके को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। इसी कड़ी में बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, भाजपा नेता विजय सांपला सहित कई प्रमुख नेता शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान सुखबीर बादल ने शुभकामनाएं दीं

शोभायात्रा के दौरान सुखबीर बादल ने पंजाबवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ रहते हैं और यही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है। सुखबीर बादल ने लोगों से अपील की कि सभी मिल-जुलकर पंजाब और देश को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा घर है और जब हमारा घर मजबूत होगा, तभी सब कुछ सही रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि पवित्र अवसर पर जो भी यहां आए, उसका दिल से स्वागत और आभार व्यक्त किया जाना चाहिए।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन योजना लागू की गई

शोभायात्रा और प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर को कई जोनों में बांटते हुए रूट डायवर्जन योजना लागू की है। 31 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा, जबकि कुछ रास्तों पर प्रतिबंध 1 फरवरी तक जारी रह सकता है। भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और सुरक्षा कारणों के चलते स्कूलों में अवकाश रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी 1 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए डीएवी यूनिवर्सिटी परिसर में बने हैलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर माथा टेकेंगे।

Related to this topic: