A holiday has been declared in Jalandhar today

जालंधर में आज छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये स्कूल काॅलेज

Written by:

Last Updated:

जालंधर में आज छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये स्कूल काॅलेज, कार्यक्रम में देखने को मिला देशभक्ति का माहौल

जालंधर में आज छुट्टी का ऐलान बंद रहेंगे ये स्कूल काॅलेज

जिला स्तरीय समागम में हिस्सा लेने वाले कॉलेजों में 27 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य समागम 

मंत्री गोयल ने संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवा की भूमिका पर प्रकाश डाला

देशभक्ति गीत, नाट्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दर्शकों का मन मोह लिया

जालंधर। 

जिला जालंधर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ जिला स्तरीय समागम में हिस्सा लेने वाले कॉलेजों में 27 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा। मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने इसकी घोषणा की है। इस घोषणा का विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों द्वारा स्वागत किया गया। इससे पहले स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। 

77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के खनन एवं भू-विज्ञान, जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मंत्री गोयल ने संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

नाट्य प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री गोयल ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और कहा कि इन कार्यक्रमों से बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। समागम के अंत में जिला प्रशासन और शिक्षण संस्थानों के सहयोग की भी सराहना की गई, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related to this topic: