A massive fire suddenly broke out

जालंधर-फिल्लौर हाईवे पर ब्रेड के ट्रक में अचानक भीषण आग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 22 2025 11:44:05 AM

जालंधर-फिल्लौर हाईवे पर ब्रेड के ट्रक में अचानक भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जालंधर-फिल्लौर हाईवे पर ब्रेड के ट्रक में अचानक भीषण आग

घटना फिल्लौर-गोराया के पास आरसी प्लाजा के पास हुई

ड्राइवर संदीप के क्विक रिसपॉन्स से कोई हताहत नहीं हुआ

तभी गाड़ी हाईवे की तीसरी लेन में सीवर पुलिया से टकराई

आग भड़कने पर संदीप ने ट्रक से खुद को कूदकर बचाया

दो फायर इंजन घटनास्थल पर पहुंचे व आग पर काबू पाया

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला : रोड सेफ्टी इंचार्ज 

जालंधर/फिल्लौर : 

जालंधर नेशनल हाईवे पर कपूरथला से अंबाला जा रहे ब्रेड के ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना फिल्लौर-गोराया के पास आरसी प्लाजा के पास हुई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक पूरी तरह जल गया, लेकिन ड्राइवर संदीप की क्विक रिसपॉन्स के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गोराया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई संभव है।

ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

ड्राइवर संदीप ने बताया कि जैसे ही वह गाड़ी लेकर हाईवे पर था, ट्रक से टिक-टिक की आवाज आने लगी। गाड़ी अचानक आग की लपटों में घिर गई और अनियंत्रित होकर हाईवे की तीसरी लेन में सीवर पुलिया से टकराई। आग भड़कने पर संदीप ने ट्रक से कूदकर बचाया। ट्रक में लदे बोन ब्रेड भी जलकर राख हो गए।

फायर ब्रिगेड व पुलिस ने पाया काबू

रोड सेफ्टी और गोराया पुलिस की मदद से दो फायर इंजन घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। रोड सेफ्टी फोर्स के थाना इंचार्ज सरबजीत ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related to this topic: