A vintage Bulldog tractor

जालंधर में खंडहर में खड़ा विंटेज बुलडॉग ट्रैक्टर 1.25 करोड़ में बिका

Written by:

Last Updated:

जालंधर में खंडहर में खड़ा विंटेज बुलडॉग ट्रैक्टर 1.25 करोड़ में बिका, अमेरिका के म्यूजियम जाएगा 105 साल पुराना खजाना

जालंधर में खंडहर में खड़ा विंटेज बुलडॉग ट्रैक्टर 125 करोड़ में बिका

जर्जर बिल्डिंग में खड़ा 1921 में जर्मनी में बना लंज बुलडॉग बिक गया

कैलिफोर्निया के प्रसिद्ध म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगी ऐतिहासिक मशीन

यह बुलडॉग ट्रैक्टर विंटेज वाहनों की दुनिया में बेहद खास माना जाता है

बताया जा रहा है कि बुलडॉग ट्रैक्टर वर्षों से उपेक्षित अवस्था में पड़ा था

जालंधर 

पंजाब के जालंधर में एक पुरानी खंडहरनुमा इमारत में वर्षों से खड़ा एक विंटेज ट्रैक्टर स्थानीय लोगों के लिए भले ही कबाड़ हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में वह एक बेशकीमती धरोहर साबित हुआ। जालंधर के भगत सिंह चौक के पास स्थित एक जर्जर बिल्डिंग में खड़ा 1921 में जर्मनी में बना लंज बुलडॉग HL-12 मॉडल का ऐतिहासिक ट्रैक्टर हाल ही में 1.25 करोड़ रुपये की कीमत पर बिक गया। अब ऐतिहासिक मशीन भारत से विदा होकर कैलिफोर्निया के एक प्रसिद्ध म्यूजियम की शोभा बढ़ाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रैक्टर विंटेज वाहनों की दुनिया में बेहद खास माना जाता है।

 बड़ी ऐतिहासिक और आर्थिक अहमियत 

पुनीत वडेरा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी को अंदाजा नहीं था कि यह ट्रैक्टर इतनी बड़ी ऐतिहासिक और आर्थिक अहमियत रखता है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर वर्षों से उपेक्षित अवस्था में पड़ा था, लेकिन इसकी पहचान होते ही अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने इसमें रुचि दिखाई। यह घटना न केवल ऐतिहासिक धरोहरों की अहमियत को दर्शाती है, बल्कि बताती है कि हमारे आसपास कई पुरानी वस्तुएं विश्व स्तर पर अमूल्य हो सकती हैं।

लाखों से शुरू हुई बोली करोड़ों तक पहुंची

इस ट्रैक्टर की खरीद के लिए सबसे पहले मुंबई की एक कंपनी ने 2 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद इसकी बोली बढ़कर 28 लाख रुपये तक जा पहुंची। हालांकि, मालिक ने इन ऑफर्स को ठुकरा दिया। अंततः एक विदेशी कंपनी ने इसे 1.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। बीते दिन इस ट्रैक्टर को विशेष सावधानी के साथ ट्रक में लोड किया गया। इस दुर्लभ ट्रैक्टर को अब कैलिफोर्निया स्थित एक म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा। 

क्यों खास है यह ट्रैक्टर? बहुमुखी उपयोग 

लंज बुलडॉग HL-12 अपनी अनोखी तकनीक के लिए जाना जाता है। इसमें सिंगल सिलेंडर 'हॉट-बल्ब' इंजन लगा है। इसे स्टार्ट करने से पहले इंजन को काफी गर्म करना पड़ता था। यह कम गति पर भी जबरदस्त ताकत (टॉर्क) पैदा करता था। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल केवल खेती तक सीमित नहीं था। इसका उपयोग पानी के पंप चलाने और अनाज पीसने वाली चक्की चलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए व्यापक रूप से किया जाता था।

Related to this topic: