Bank employees went on strike in Jalandhar

जालंधर में बैंक कर्मियों की हड़ताल

Written by:

Last Updated:

जालंधर में बैंक कर्मियों की हड़ताल, सरकारी बैंकों का कामकाज रहा ठप

जालंधर में बैंक कर्मियों की हड़ताल

तीन दिन पहले ही बैंक बंद रहे थे और बैंक खुलते ही हड़ताल शुरू हो गई

नकदी निकासी और अन्य जरूरी कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा

सरकारी बैंकों में भी सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग 

स्टाफ की कमी के कारण शाम 5 के बजाय रात 8 बजे काम करना पड़ रहा

जालंधर

जालंधर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के आह्वान पर आज एक बार फिर सरकारी बैंक कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सरकारी बैंकों के बाहर ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर इसलिए कि तीन दिन पहले ही बैंक बंद रहे थे और आज बैंक खुलते ही हड़ताल शुरू हो गई। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे आम ग्राहकों को नकदी निकासी और अन्य जरूरी कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

UFBU के आह्वान पर एकदिवसीय हड़ताल

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि अन्य सेक्टरों की तरह सरकारी बैंकों में भी सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में यूनियन की ओर से दिया गया प्रस्ताव वर्ष 2022 में स्वीकार तो कर लिया गया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इसी मांग को लेकर UFBU के आह्वान पर एकदिवसीय हड़ताल की गई है।

पांच दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले समय में पांच दिन की हड़ताल का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बैंकों में स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया। कर्मचारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण उन्हें निर्धारित समय शाम 5 बजे के बजाय रात 8 बजे तक काम करना पड़ रहा है।

Related to this topic: